हर किसी को एक ऐसा आशियाना चाहिए जहां वह सुविधापूर्ण तरीके से रह सके. इसलिए फिल्मी सितारे अपने घरों पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं ताकि उन्हें वहां आराम मिल सके, लेकिन अगर घर की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा की लाइफ में हलचल मची हुई है. पत्नी के साथ रह रही प्रियंका चोपड़ा के आशियाने की हालत खराब बताई जा रही है।
बता दें कि निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं. दोनों लॉस एंजेल्स में एक आलीशान बंगले में रहते थे। अब नया अपडेट ये है कि प्रियंका और निक ने अपना 20 मिलियन डॉलर का ये मैंशन खाली कर दिया है. अभी इस पर ऑफीशियल कन्फर्मेशन तो नहीं है लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक के घर में वाटरप्रूफिंग से जुड़ी कुछ समस्या शुरू हुई और ये इतनी बढ़ गई कि आखिर में उन्हें अपना ये आलीशान घर छोड़ना ही पड़ा. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक के घर के पूल, स्पा, बार्बेक्यू एरिया में वाटर लीक से जुड़ी प्रॉब्लम शुरू हो गई थी. इसकी वजह से लिविंग एरिया का इंटीरियर खराब हो रहा था.
रिपोर्ट में बताया गया कि ये प्रॉपर्टी वर्चुअली अनलिवेबल हो गई थी. इसके अलावा सेहत के नजरिए से भी वहां रहना ठीक नहीं था. अब निक और प्रिंयका ने इस मामले में ये घर उन्हें बेचने वालों पर केस दर्ज करवा दिया है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि डैमेज रिपेयर करवाने में करीब 1.5 मिलियन डॉलर का खर्च आ सकता है. इस वजह से जो दूसरी चीजों को नुकसान पहुंचा है उसे ठीक करवाने में करीब 2.5 मिलियन डॉलर का खर्च होगा.
Trending
- पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी
- फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’
- जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
- सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, नई फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी
- पैडल कोर्ट से दुबई की गलियों तक, एमी मिसोब्बाह का ग्लैमरस लाइफस्टाइल
- अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप
- राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
- यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है

