Author: Bureau

हिंदी सिनेमा में कुछ जोड़ियां ऐसी रही हैं, जिनकी फिल्मों का जिक्र होते ही दर्शकों को दमदार कहानी, जबरदस्त संवाद और शानदार अभिनय याद आने लगता है। सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी भी ऐसी ही चर्चित जोड़ियों में शामिल है। ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी यादगार फिल्मों के जरिए दोनों ने 1990 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पहचान बनाई थी। यही वजह है कि करीब तीन दशक बाद दोनों की वापसी ने सिनेप्रेमियों के बीच खास उत्सुकता पैदा की। सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने हाल ही में ‘बंटवारा 1947’ के जरिए लंबे अंतराल…

Read More

अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर एमी मिसोब्बाह इन दिनों अपनी जिंदगी के अलग-अलग रंगों को खुलकर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। एक ओर जहां वह वर्ल्ड पैडल लीग के रोमांचक मुकाबले में स्टैंड्स से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती दिखीं, वहीं दूसरी ओर दुबई में छुट्टियों के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों और खूबसूरत माहौल का आनंद लेते हुए उनका रिलैक्स्ड अंदाज सामने आया है। वर्ल्ड पैडल लीग के मुकाबले में एमी का उत्साह देखते ही बन रहा था। वह लगातार खिलाड़ियों और टीमों को चीयर करती नजर आईं। खास बात यह रही कि वह अपने दोस्तों और टीम ओनर्स कुमार मंगत पाठक और…

Read More

एक तस्वीर, एक गलत पहचान और देखते ही देखते मच गया हड़कंप! टीवी और वेब जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अंतरा बनर्जी उस समय बेहद परेशान हो गईं, जब एक एफआईआर से जुड़ी खबरों में कथित तौर पर उनकी तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल कर दिया गया। अभिनेत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ शब्दों में कहा कि “मेरा इस FIR मामले से कोई संबंध नहीं है।” ‘बढ़ो बहू’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कवच महाशिवरात्रि’, ‘दिव्य दृष्टि’, ‘हीरो–गायब मोड ऑन’, ‘लाल इश्क’, ‘गुमराह’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज से पहचान बना चुकीं अंतरा के मुताबिक एफआईआर वास्तव में अंतरा सोहम बनर्जी, ठाणे निवासी…

Read More

अभिनेत्री कृष्णा गौतम इन दिनों अभिनय और संगीत, दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 12 O’Clock में प्रेतबाधित लड़की का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया था। अब उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जो निर्देशक राम गोपाल वर्मा की अनोखी कार्यशैली की झलक देते हैं। कृष्णा के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा सेट पर बेहद शांत, विनम्र और धैर्यवान रहते थे। अगर उन्हें लगता कि किसी दिन कलाकार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं दे पा रहा है, तो वे दबाव बनाने के बजाय…

Read More

रॉकिंग स्टार यश अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक सोच के लिए भी खास पहचान रखते हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने पुराने बयान और बदलते नजरिए पर खुलकर बात की। ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा से बातचीत में यश ने स्वीकार किया कि समय के साथ उनकी सोच में 100 प्रतिशत बदलाव आया है। यश ने कहा, “इंसान बदलता है। अगर कोई कहता है कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है।” उनके मुताबिक बदलाव इंसानी स्वभाव का हिस्सा है। जिस बात पर व्यक्ति दस साल…

Read More

टेलीविजन और डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में दो दशक से अधिक समय तक पहचान बनाने वाली निवेदिता बसु अब एक नई भूमिका में नजर आ रही हैं—प्रतिस्पर्धी स्क्वैश खिलाड़ी के रूप में। 40 की उम्र के बाद गंभीरता से स्क्वैश अपनाने वाली निवेदिता आज मास्टर्स सर्किट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और अपनी कैटेगरी में सीडेड खिलाड़ी बन चुकी हैं। खेल उनके लिए बचपन से ही जीवन का हिस्सा रहा है। पिता टेनिस और स्क्वैश खेलते थे, जबकि मां राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस और हैंडबॉल खिलाड़ी रही हैं। निवेदिता कहती हैं, “फल पेड़ से ज्यादा दूर नहीं…

Read More

अभिनेता शैलेश रामुगड़े इन दिनों अपने अभिनय करियर के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को लेकर भी चर्चा में हैं। लगातार मिल रहे पुरस्कारों ने उन्हें मनोरंजन जगत के उभरते प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में खास पहचान दिलाई है। इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स 2025 में ‘प्रॉमिसिंग एक्टर ऑफ़ द ईयर ’, II अवार्ड्स और बूगल बॉलीवुड अवार्ड्स में ‘बेस्ट एक्टर ’ तथा मिड-डे शोबीज़ की ओर से ‘राइजिंग सेन्सशन ऑफ़ द ईयर ’ जैसे सम्मान उनके बढ़ते प्रभाव और अभिनय क्षमता की कहानी बयां करते हैं। हालांकि शैलेश की उपलब्धियां केवल ग्लैमर और पुरस्कारों तक सीमित नहीं हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

Read More

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में स्टैंड-अप कॉमेडियन और रियलिटी शो के चर्चित चेहरे मुनव्वर फारूकी की मौजूदगी शुरू से ही दूसरे प्रतियोगियों के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। गेम को समझने, दबाव में शांत रहने और रणनीति बनाने की उनकी क्षमता ने उन्हें मजबूत खिलाड़ियों की कतार में ला खड़ा किया था। यही वजह रही कि कुछ प्रतियोगी उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने के पक्ष में नहीं थे। एलिमिनेशन से पहले प्रिश ने मुनव्वर को गेम का “बहुत समझदार खिलाड़ी” बताते हुए उन्हें बाहर करने की अपनी रणनीति साफ कर दी थी। प्रिश ने कहा कि उन्हें…

Read More

अकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए शानदार तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है। ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘द ओडिसी’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म का सिनेमाघरों में टिके रहना इसकी मजबूत कंटेंट अपील और दर्शकों के प्यार को दर्शाता है। फिल्म को शानदार वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। परिवारों से लेकर युवाओं तक दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। भारतीय भावनाओं, रिश्तों, हास्य और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही…

Read More

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशभक्ति के जज़्बे और भावनाओं से सराबोर म्यूज़िक वीडियो ‘बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया’ रिलीज हो गया है। उभरते बॉलीवुड अभिनेता राज रंजीत और अभिनेत्री पल्लवी सिंह पर फिल्माए गए इस गीत को एचएमआर म्यूज़िक ने प्रस्तुत किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ और ‘जाम आयेगा’ की सफलता के बाद हर्ष म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने इस देशभक्ति गीत के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने की कोशिश की है। गीत को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत जयंत आर्यन ने…

Read More