Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
- सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, नई फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी
- पैडल कोर्ट से दुबई की गलियों तक, एमी मिसोब्बाह का ग्लैमरस लाइफस्टाइल
- अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप
- राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
- यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
- निवेदिता बसु ने 40 के बाद शुरू किया स्क्वैश का चैंपियन सफर
- राइजिंग स्टार शैलेश रामुगड़े बने युवाओं की प्रेरणा
Author: Bureau
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशभक्ति के जज़्बे और भावनाओं से सराबोर म्यूज़िक वीडियो ‘बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया’ रिलीज हो गया है। उभरते बॉलीवुड अभिनेता राज रंजीत और अभिनेत्री पल्लवी सिंह पर फिल्माए गए इस गीत को एचएमआर म्यूज़िक ने प्रस्तुत किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ और ‘जाम आयेगा’ की सफलता के बाद हर्ष म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने इस देशभक्ति गीत के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने की कोशिश की है। गीत को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत जयंत आर्यन ने…
भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले डेढ़ दशक से अपनी दमदार आवाज और गंभीर प्रस्तुति के जरिए दर्शकों को अपराधों के प्रति जागरूक करने वाले अभिनेता अनूप सोनी अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन शो की कमान संभालने जा रहे हैं। इस घोषणा के बाद जहां दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ‘क्राइम पेट्रोल’ केवल एक टीवी शो नहीं, बल्कि…
अदा शर्मा एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार उनके नए लुक की इंस्पिरेशन कोई अभिनेत्री या फैशन आइकन नहीं, बल्कि एक मेंढक है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में अदा टैटू से सजे अपने नए लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। खास बात यह रही कि वीडियो में वह एक मेंढक से बेझिझक बातचीत करती और उसे छूती भी दिखीं। अदा ने बताया कि इसी छोटे से उभयचर जीव ने उन्हें अपने नए लुक के लिए प्रेरित किया। उनका यह अंदाज देखकर फैंस ने उन्हें बेहद निडर और क्रिएटिव बताया। ‘1920’…
हिंदी सिनेमा में इतिहास के पन्नों को बड़े पर्दे पर जीवंत करने की कोशिश हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षण का विषय रही है। अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सी. आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स एक महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म ‘निस्सा’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अजय राम करेंगे और इसके लिए अभिनेता शिवा तथा हेमंत बिरजे को महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए साइन किया गया है। मुगल शासक औरंगजेब के दौर की पृष्ठभूमि पर बुनी गई ‘निस्सा’ में शिवा एक बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण अवतार में नजर आएंगे। वह फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाते दिखाई…
बॉलीवुड के दो बड़े सितारे सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं। हालांकि इस बार दोनों किसी हिंदी फिल्म में नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय एक्शन थ्रिलर का हिस्सा हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म ‘7 डॉग्स’ अब भारतीय दर्शकों के लिए भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सलमान खान ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म 21 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी,…
जब कहानी दिल से कही जाए तो उसकी गूंज भाषा और सरहदों की मोहताज नहीं होती। राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ ने अपनी भावनात्मक कहानी और संवेदनशील प्रस्तुति के दम पर ओटीटी की दुनिया में यह बात साबित कर दी है। 3 जुलाई को वेव्स ओटीटी पर रिलीज हुई यह फिल्म लगातार दो सप्ताह से नंबर 1 ट्रेंडिंग पोजिशन पर बनी हुई है और 120 से अधिक देशों के दर्शकों तक पहुंच चुकी है। IMDb पर 8.2 की मजबूत रेटिंग और 24 अवॉर्ड्स इसकी लोकप्रियता को और खास बनाते हैं। इंसानी रिश्तों, संघर्ष और जिंदगी की जटिलताओं को राजस्थान की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि…
कारोबार की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले दिल्ली के युवा कारोबारी रज़ा उर रहमान ने अब सिनेमा की दुनिया में भी कदम रख दिया है। फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ से उन्होंने बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर बॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू की है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की ओर से शुरुआती तौर पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसने रज़ा की इस शुरुआत को और खास बना दिया है। रज़ा उर रहमान के लिए यह सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि कारोबार से रचनात्मकता की ओर बढ़ने वाला नया सफर है। वह फिल्म के…
कैमरों की चमक, रेड कार्पेट की रौनक और ग्लैमरस अंदाज़ के पीछे एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की लाइफस्टाइल में सादगी और अनुशासन की भी खास जगह है। अपनी फिटनेस और हेल्थ-कॉन्शस रूटीन के लिए पहचानी जाने वाली उर्वशी अपने दिन की शुरुआत ABC जूस के साथ करना पसंद करती हैं, जिसमें Apple, Beetroot और Carrot का पोषण शामिल है। चटख रंग और रिफ्रेशिंग स्वाद वाला यह जूस वेलनेस पसंद करने वालों के बीच लोकप्रिय है। सेब फाइबर और अन्य पोषक तत्व देता है, गाजर बीटा-कैरोटीन का स्रोत है, जबकि चुकंदर में मौजूद प्राकृतिक नाइट्रेट्स स्वस्थ ब्लड-वेसल फंक्शन और सर्कुलेशन को सपोर्ट…
कुछ कलाकार पर्दे पर सिर्फ किरदार निभाते हैं, जबकि कुछ अपनी भूमिकाओं के जरिए कहानी की आत्मा को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। सादिया खतीब इसी दूसरी श्रेणी की अभिनेत्री हैं। शिकारा से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली सादिया ने अब तक ऐसी कहानियों और किरदारों को प्राथमिकता दी है, जिनमें भावनाओं की गहराई, सामाजिक सरोकार और मजबूत मानवीय संघर्ष दिखाई देता है। शिकारा में शांति धर के रूप में उन्होंने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के दर्द, प्रेम और उम्मीद को संवेदनशीलता से पेश किया। इसके बाद रक्षा बंधन में गायत्री के किरदार के जरिए दहेज जैसी सामाजिक कुरीति…
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने विशाखापत्तनम में एएए सिनेमाज लॉन्च कर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के प्रति अपने भरोसे को एक नई दिशा दी है। तेलुगु सिनेमा के मजबूत बाजार में शुरू हुआ यह प्रीमियम थिएटर दर्शकों को फिल्मों के साथ वर्ल्ड-क्लास सिनेमैटिक अनुभव देने की कोशिश है। हाई-एंड टेक्नोलॉजी से लैस इस मल्टीप्लेक्स में भारत की पहली एलईडी प्रोजेक्शन क्यू-लक्सन स्क्रीन और आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी एलईडी सिनेमा स्क्रीन बताई गई है, जिसका आकार 70×30 फीट है। आठ स्क्रीन वाले इस थिएटर में कुल 1,556 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। खास आकर्षण में आइकॉन स्टार लाउंज, रिक्लाइनर गेस्ट्स के…
