बॉलीवुड की हस्तियां हर साल गुड न्यूज देकर फैंस को ट्रीट देती हैं। इस बार किस अभिनेत्री का नंबर है। कहने का मतलब यह है कि कौन सी अभिनेत्री प्रेग्नेंट है? इस सवाल का जवाब तलाश पाना आसान नहीं क्योंकि अधिकांश अभिनेत्रियां अपनी प्रेगनेंसी को छिपाती रहती हैं। हम बात करते हैं अभिनेत्री यामी गौतम की।
बता दें कि एक्ट्रेस ने 2021 में अपने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की है और अब इस जोड़े के लिए बेहद बड़ी खुशखबरी है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यामी साढ़े पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। एक सोर्स ने कहा, ‘जब से यामी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है वह बेहद खुश हैं। यामी की डिलीवरी मई में होने वाली है। परिवार अब तक सब कुछ छिपाकर रख रहा था।”
हाल ही में यामी और उनके पति आदित्य धर को देखा गया था और जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वह यह कि यामी ने अपने चमकीले गुलाबी रंग के आउटफिट का दुपट्टा लगातार अपने पेट के पास रखा. इस पर नेटिजन्स को थोड़ा शक हुआ।
सूत्र ने आगे बताया ‘यामी और धर जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करने वाले हैं क्योंकि वह अब अपनी थ्रिलर फ़िल्म की प्रमोशन में व्यस्त हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी जल्द ही फ़िल्म आर्टिकल 370 में नजर आएंगी।
Trending
- पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी
- फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’
- जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
- सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, नई फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी
- पैडल कोर्ट से दुबई की गलियों तक, एमी मिसोब्बाह का ग्लैमरस लाइफस्टाइल
- अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप
- राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
- यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है

