Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FilmiDuniya about film reviews, celeb news, box office, and film updates etc.
- पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी
- फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’
- जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
- सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, नई फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी
- पैडल कोर्ट से दुबई की गलियों तक, एमी मिसोब्बाह का ग्लैमरस लाइफस्टाइल
- अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप
- राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
- यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
Author: Bureau
लखनऊ की तहज़ीब, अदब और स्वाद से भरी गलियों ने हाल ही में एक खास मेहमान का स्वागत किया और वह थीं बॉलीवुड की एक्शन क्वीन अदा शर्मा। एक इवेंट के बाद जब अदा नवाबी नगरी की सड़कों पर साधारण लिबास में, मुस्कुराते हुए स्ट्रीट फूड का आनंद लेती दिखीं, तो वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल किसी सरप्राइज़ से कम नहीं था। बड़ा इमामबाड़ा की ऐतिहासिक भव्यता और चौक की चहल-पहल के बीच अदा पूरी तरह शहर के रंग में रंगी नजर आईं। न कोई स्टारडम का दिखावा, न कोई दूरी, बस सादगी, आत्मीयता और फैंस के लिए…
अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ अमर विश्वास में प्रियंका बजाज सिब्बल ने अपने अभिनय का ऐसा रंग भरा है, जिसने उनके आर्टिस्टिक सफ़र को एक नई ऊंचाई दे दी है। शशांत शाह के निर्देशन और जीसिम्स प्रोडक्शन के तहत बनी इस सीरीज़ में राजीव खंडेलवाल और आमिर अली जैसे सशक्त कलाकारों के बीच प्रियंका ने अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। सीरीज़ में वह आमिर अली की पत्नी के किरदार में नजर आती हैं। एक ऐसा चरित्र जो शांत इंटेंसिटी, भावनात्मक गहराई और भीतर छिपी ताकत का प्रतीक है। प्रियंका ने इस मल्टी-लेयर्ड रोल को पूरी संवेदनशीलता और सच्चाई…
मुंबई की एक सजी हुई, भावनाओं से भरी शाम में जब शब्दों ने अनुभवों का रूप लिया, तब बिजनेस लीडर और लेखक एल.सी. सिंह की संस्मरण पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का लॉन्च सिर्फ एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन के उन अनकहे पहलुओं का उत्सव बन गया, जिन्हें हम अक्सर सफलता की चमक में नजरअंदाज कर देते हैं। यह किताब उपलब्धियों की कहानी कम और आत्मा की यात्रा ज्यादा है। एक ऐसी यात्रा, जो पाठकों को भीतर झांकने के लिए मजबूर करती है। मुंबई में आयोजित इस खास अवसर पर जब एल.सी. सिंह ने अपनी पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट…
आगामी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर एक नए विवाद में घिर गई है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत महाराष्ट्र स्टेट ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी (विमेन) की अध्यक्ष चंदर कला सिंह द्वारा दी गई है। आरोप है कि फिल्म के कंटेंट और टीज़र के माध्यम से ईसाई धर्म और उससे जुड़े धार्मिक विश्वासों को ठेस पहुंचाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में ऐसे दृश्य और संवाद दर्शाए गए हैं, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं, पूजा स्थलों के अपमान…
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टैलेंट की कोई कमी नहीं होती, लेकिन सही मंच और सही मार्गदर्शन हर किसी को नहीं मिल पाता। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से एकता कपूर ने एक नई पहल की शुरुआत की है। उनके नेतृत्व वाली बालाजी टेलीफिल्म्स ने ‘हुनर’ नाम से एक नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी लॉन्च करने की घोषणा की है, जो कलाकारों को निखारने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कहानी कहने और परफॉर्मेंस के कल्चर को मजबूत करने के लिए समर्पित होगी। ‘हुनर’ का उद्देश्य सिर्फ टैलेंट को रिप्रेजेंट करना नहीं, बल्कि उसे सही दिशा देना और लंबे समय तक उसके विकास…
भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा एक बार फिर विश्व मंच पर गौरव के साथ स्थापित हुई है। हिमालयन समर्पण ध्यानयोग के संस्थापक पूज्य श्री शिवकृपानंद स्वामीजी को ‘वर्ल्ड मेडिटेशन एक्सपर्ट कमेटी’ में शामिल किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि भारतीय ध्यान-साधना की वैश्विक स्वीकार्यता का भी प्रमाण है। दक्षिण कोरिया के सियोल में 25–26 मार्च 2026 को आयोजित सेकंड ‘वर्ल्ड मेडिटेशन डे’ फोरम में स्वामीजी को विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह मंच दुनिया भर के ध्यानगुरुओं, वैज्ञानिकों और साधकों को एक साथ लाकर मानसिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान…
मुंबई में न्यूरो चिकित्सा के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए फोर्टिस हेल्थकेयर ने न्यूनतम आक्रमक मस्तिष्क एवं रीढ़ सर्जरी संस्थान का उद्घाटन किया। यह पहल पहले वार्षिक न्यूरोसाइंसेज़ कॉन्क्लेव के दौरान हुई, जिसमें देशभर के विशेषज्ञों ने भाग लेकर आधुनिक न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में हो रहे बदलावों पर चर्चा की। इस अत्याधुनिक संस्थान का नेतृत्व डॉ. जयेश सरधारा कर रहे हैं, जो न्यूनतम आक्रमक तकनीकों के जरिए जटिल न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन विकारों के उपचार को नई दिशा देने पर काम करेंगे। कॉन्क्लेव का विषय “एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज पर वर्तमान अपडेट” रहा, जिसमें स्ट्रोक मैनेजमेंट, न्यूरो-ऑन्कोलॉजी, और न्यूरो-क्रिटिकल केयर जैसे…
भारत की समृद्ध और बहुरंगी संगीत परंपरा को नए अंदाज़ में पेश करने वाला मंच कोक स्टूडियो भारत एक बार फिर अपने चौथे सीजन के साथ लौट आया है, और इसकी शुरुआत हुई है बेहद भावुक ट्रैक ‘ऐ अजनबी’ से। यह गाना सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि उन अनकहे जज़्बातों की कहानी है जो वक्त के साथ बदलते नहीं—सिर्फ उनके इज़हार के तरीके बदल जाते हैं। आदित्य रिखारी की सादगी भरी आवाज़, लोक संगीत के उस्ताद कुतले खान की रूहानी गहराई और रैवाटॉर के आधुनिक प्रोडक्शन का संगम इस गीत को एक अनोखी पहचान देता है। ‘ऐ अजनबी’ दो दौरों…
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में शुक्रवार का दिन कई मायनों में बेहद अहम साबित हुआ। नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए एक ऐसा राजनीतिक संदेश दिया, जिसने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी। सुबह करीब 10 बजे देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पांच नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गरिमामय वातावरण में हुई, जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले राजपुर से विधायक खजान दास ने शपथ ली, जिसके…
जहां आजकल सेलिब्रिटी अपीयरेंस अक्सर एक तय फॉर्मूले में सिमटती नजर आती हैं, वहीं उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली स्टारडम सहजता और सच्चाई में बसता है। हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल मैगज़ीन इवेंट में उनका अंदाज़ कुछ ऐसा रहा कि न सिर्फ दर्शक, बल्कि दिग्गज लेखिका शोभा डे भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। मुंबई में आयोजित इस खास मैगज़ीन इवेंट में जैसे ही उर्वशी रौतेला ने एंट्री की, माहौल में एक अलग ही ऊर्जा महसूस होने लगी। उनकी मौजूदगी में ग्लैमर तो था ही, लेकिन उससे कहीं ज्यादा था…
