भोजपुरी अभिनेता जय यादव नये साल की शुरुआत नये अंदाज में करने वाले हैं. इसके तहत उनके फिल्म “तुझको ही दुल्हा बनाउंगी” आने वाली है, जिसमें उनके अपोजिट इंडस्ट्री की सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी नजर आ रही हैं. जय यादव के लिए यह फिल्म बेहद ख़ास होने वाली है, जिसके निर्माता नवीन कुमार शर्मा हैं और इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार गुप्ता कर रहे हैं. यह फिल्म एक शुद्ध सामाजिक पटकथा वाली फिल्म है, जिसमें कहानी के साथ – साथ गीत संगीत भी रोमांचक होने वाली है. फिल्म को लेकर जय यादव भी उत्साहित हैं. वे कहते हैं कि फिल्म “तुझको ही दुल्हा बनाउंगी” राजश्री स्टाइल में बन रही है. फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर हो रहा है.
Trending
- 24 अप्रैल को ‘दबिश’ खोलेगी रहस्यों की परतें
- रश्मिका मंदाना का ‘गोल्डन टच’ क्यों है अटूट?
- अहान पांडे के साथ OneBlade का धमाकेदार कदम
- प्रियंका अग्रवाल बनीं इंडस्ट्री की नई ताकत
- आस्था की नई परिभाषा लिखेगी “बोलो राधे राधे”
- ‘सैयारा’ के बाद फिर धड़केगा अहान–अनीत का दिल
- यामी गौतम धर के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू
- राधे-राधे के स्वर में डूबा ‘कृष्णावतारम’ का ग्रैंड अनावरण

