जान्हवी कपूर लंबे समय से एक हिट फिल्म का इंतजार कर रही है। इस साल वह धमाका करने की तैयारी में है। जल्द ही वह जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में उड़ती खबरें बता रही हैं कि जान्हवी साउथ सुपरस्टार सूर्या के साथ पहली बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही एक पीरियड ड्रामा फिल्म में भी नजर आ सकती है। ‘देवरा’ से अपना पहला साउथ डेब्यू देने जा रही जान्हवी फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आ रही है। फिल्म में जाह्नवी ‘थंगम’ के किरदार में नजर आएंगी और सैफ अली खान फिल्म के मुख्य विलेन का किरदार निभाएंगे। हालांकि, किन्हीं कारणों के चलते फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ा दिया गया है। पहले ये फिल्म अप्रैल, 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज हो सकती है। इसी बीच यह भी सुनने में आ रहा है कि जान्हवी अब जल्द ही साउथ सुपरस्टार सूर्या के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं। ये दोनों का साथ में पहला कोलेब्रेशन होने वाला है। वह ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही एक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कर्ण’ में नजर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘महाभारत’ पर आधारित है जो एक अखिल भारतीय फिल्म होगी। सुनने में आ रहा है कि इसको दो भागों में बनाया जाएगा और इसके लिए एक बड़ा बजट तय किया गया है। सूर्या फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के कामों के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे।
बात यहीं तक सीमित नहीं है। 2024 में उनके लिए कुछ खास ही होने वाला है। इसलिए कि वह इस साल दो और फिल्मों में नजर आएंगी, जिनमें एक ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और दूसरी ‘उलझन’ है। जान्हवी कपूर के फैंस भी उनके बैक टू बैक फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Trending
- पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी
- फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’
- जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
- सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, नई फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी
- पैडल कोर्ट से दुबई की गलियों तक, एमी मिसोब्बाह का ग्लैमरस लाइफस्टाइल
- अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप
- राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
- यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है

