कृति सेनन और शाहिद कपूर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में अपनी शानदार केमिस्ट्री से इंटरनेट पर काफी हलचल मचा रहे हैं। कृति की बात करें तो वह इस फिल्म में एक रोबोट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। ऐसा करके, कृति न केवल एक अनोखे किरदार की शुरुआत कर रही हैं, बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर रोबोट का किरदार निभाने वाली बॉलीवुड की पहली महिला एक्ट्रेस भी बन गई हैं। पहले भी कई मेल एक्टर्स फिल्मों में रोबोट का रोल प्ले कर चुके हैं। शाहरुख फिल्म ‘रा। वन’ में रोबोट का रोल करते दिखे थे। इसमें करीना कपूर खान उनके अपोजिट थीं। फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी।
थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत भी फिल्मों में रोबोट का रोल कर चुके हैं। फिल्म थी ‘रोबोट’ और ‘2.0’। इनमें रजनी सर चिट्टी नाम के वन मैन आर्मी टाइप रोबोट के रोल में दिखे थे। अर्जुन रामपाल फिल्म ‘रा। वन’ में रोबोट बने थे मगर बैड रोबोट। मतलब वो विलेन के रोल में दिखे थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान और करीना कपूर थे।
रोबोट को सीक्वल यानी ‘2.0’ में एमी जैक्सन भी रोबोट के रोल में दिखी थीं। इन्हें भी खूब पसंद किया गया था।
कृति की बात करें तो इसमें कोई दोराए नहीं कि कृति सेनन अपने किरदार की जटिलताओं को सहजता से पेश करती हैं। फिल्म में कृति, सिफरा नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। कृति सेनन का रोबोट का किरदार निभाना उनकी बहुमुखी प्रतिभा का सबूत पेश करता है। ऐसे में एक भारतीय एक्ट्रेस को कुछ अलग किरदार निभाते हुए देखना ताजगीभरा है है और कृति का सिफरा का किरदार उनके प्रदर्शन में विविधता लाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो तब भी साफ नजर आया था जब उन्होंने फिल्म ‘मिमी’ के साथ अपने करियर में उन्होंने एक सरोगेट मां की भूमिका निभाने का फैसला किया था।
खैर, सिफरा के रूप में कृति सेनन की अग्रणी भूमिका एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एक बेजान किरदार में जान फूंकने की उनकी क्षमता उनके अभिनय की रेंज को दर्शाती है।
Trending
- पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी
- फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’
- जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
- सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, नई फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी
- पैडल कोर्ट से दुबई की गलियों तक, एमी मिसोब्बाह का ग्लैमरस लाइफस्टाइल
- अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप
- राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
- यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है

