भारत की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला को हिंदी और साउथ दोनों इंडस्ट्री की फिल्मों में उनके उत्कृष्ट काम के लिए व्यापक रूप से सराहा जाता है। 72 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और 1200 करोड़ से अधिक की कुल संपत्ति के साथ, वह अग्रणी क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली को भी पीछे छोड़ते हुए इतनी काम उम्र में ही सबसे आगे खड़ी है।
हिंदी और साउथ दोनों इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम करने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री होने के नाते, उर्वशी ने हाल ही में कई ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट किए हैं, जिसमें मेगास्टार चिरंजीवी कोनिडेला के साथ की सफल फिल्म ‘वाल्टेयर वीरय्या’ भी शामिल है। चिरंजीवी को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर लोगों में जश्न का माहौल है। उर्वशी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें देश का गौरव बताया।
काम के मोर्चे पर, इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री के पास अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’, बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘एनबीके109’, सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’ (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्सपेंडेबल्स का रीमेक), रणदीप हुडा, ब्लैक रोज़ के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’, जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उर्वशी रौतेला ‘जेएनयू’ नामक एक आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगी, जो एक बायोपिक है, जहां वह कॉलेज राजनेता की भूमिका निभा रही हैं और इस में वह एक म्यूजिक वीडियो में ‘जलेबी’ फेम जेसन डेरुलो के साथ भी नजर आएगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।
Trending
- बागेश्वर बाबा से मिले अभिनेता टाइगर श्रॉफ, समाज सेवा के कार्यों की सराहना, बालाजी पर फिल्म बनाने की चर्चा
- अनुप जलोटा ने बताया फिटनेस का राज़
- ₹375 करोड़ की ब्लॉकबस्टर के बाद अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार
- ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला
- वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार, मांगा सफलता का आशीर्वाद
- आजादी और बंटवारे के दर्द की गूंज : अभिनेता सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का दमदार टीजर रिलीज
- कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी, पांच दिन में कमाई उम्मीद से कम
- अनूप जलोटा के आशीर्वाद से लॉन्च हुआ ‘ऐ ज़िन्दगी’

