तनुज विरवानी एक शानदार अभिनेता हैं जिन्होंने हर मौके पर अपनी क्षमता साबित की है। पिछले कुछ वर्षों में, तनुज कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं, खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। जिनमे से इनसाइड एज सीरीज़ से उनको काफी प्रसिद्धि मिली। यह सीरीज क्रिकेट के खेल और इस खेल में जो राजनीति होती है उसके इर्दगिर्द घूमती है। अपने उल्लेखनीय अभिनय के लिए जाने जाने वाले प्रतिभाशाली अभिनेता तनुज विरवानी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इनसाइड एज सीरीज़ से अपने क्रिकेट गियर संग्रह की एक झलक साझा की। इनसाइड एज सीरीज़, से खासकर के उनके किरदार वायु राघवन ने उन्हे पिछले कुछ वर्षों में काफी सफलता दिलाई है और इससे उनके प्रशंसक भी बढ़े है।
अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में, तनुज ने प्रशंसकों को इनसाइड एज के सीज़न 1 से लेकर सीज़न 3 में उपयोग किए गए अपने क्रिकेट गियर की यात्रा पर ले गए। और अब फेंस सोचने लगे है क्या इनसाइड एज सीरीज़ की सीज़न 4 बहुत जल्द आने वाली है। वैसे इस स्टोरी के देखकर ही उनके फेन्स काफी उत्साहित है। प्रशंसक अब इनसाइड एज सीज़न 4 के संबंध में आधिकारिक घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Trending
- पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी
- फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’
- जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
- सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, नई फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी
- पैडल कोर्ट से दुबई की गलियों तक, एमी मिसोब्बाह का ग्लैमरस लाइफस्टाइल
- अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप
- राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
- यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है

