जब भी कोई फिल्म निर्माण के प्रथम चरण में होती है तो कलाकारों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्हें अपने किरदार के लिए तैयारी करनी पड़ती है। किरदार के हाव -भाव के साथ खुद को डालना पड़ता है। रणबीर कपूर अभिनीत नितेश तिवारी की रामायण का प्री-प्रोडक्शन कथित तौर पर पूरे जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार रणबीर को फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए व्यापक गायन प्रशिक्षण से गुजरना होगा क्योंकि नितेश चाहते हैं कि रणबीर का साउंड ‘अलग’ हो। फिल्म में साई पल्लवी और यश भी क्रमशः सीता और रावण की भूमिका में हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, दंगल निर्देशक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और पर्याप्त होमवर्क कर रहे हैं। इसमें दावा किया गया कि उन्होंने उच्चारण और संवाद विभाग के लिए एक अलग टीम बनाई है, जो अभिनेताओं के साथ मिलकर काम करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर को पहले से ही एक डिक्शन एक्सपर्ट के पास रखा गया है जो यह सुनिश्चित करेगा कि उनकी डायलॉग डिलीवरी निर्देशक के दृष्टिकोण के अनुरूप हो। उनका दावा है कि वेशभूषा पर भी विशेष जोर दिया गया है।
Trending
- पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी
- फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’
- जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
- सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, नई फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी
- पैडल कोर्ट से दुबई की गलियों तक, एमी मिसोब्बाह का ग्लैमरस लाइफस्टाइल
- अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप
- राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
- यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है

