एक समय ऐसा भी था जब यह माना जाता था कि शादीशुदा हीरोइन का कैरियर समाप्त हो जाता है लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। दीपिका पादुकोण और करीना कपूर के पास भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। करीना कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो तो इस साल करीना भी व्यस्त रहने वाली हैं। वो हंसल मेहता की द बकिंगम मर्डर में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास कृति सेनन और तब्बू के साथ द क्रू भी हैं। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होगी।
करीना की बात शुरू की है तो सैफ अली खान को क्यों अलग किया जाए। सैफ अली खान आखिरी बार प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आए थे। ये साल 2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। 600 करोड़ के बजट में बनीं आदिपुरुष कई कंट्रोवर्सी का हिस्सा रही थी। अब वह जल्द ही जूनियर एनटीआर की देवारा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर, प्रकाश राज और श्रीकांत अहम रोल निभाते नजर आए थे।
Trending
- बागेश्वर बाबा से मिले अभिनेता टाइगर श्रॉफ, समाज सेवा के कार्यों की सराहना, बालाजी पर फिल्म बनाने की चर्चा
- अनुप जलोटा ने बताया फिटनेस का राज़
- ₹375 करोड़ की ब्लॉकबस्टर के बाद अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार
- ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला
- वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार, मांगा सफलता का आशीर्वाद
- आजादी और बंटवारे के दर्द की गूंज : अभिनेता सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का दमदार टीजर रिलीज
- कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी, पांच दिन में कमाई उम्मीद से कम
- अनूप जलोटा के आशीर्वाद से लॉन्च हुआ ‘ऐ ज़िन्दगी’

